Jahnvi Mehta: बेटी जाह्नवी ने बटोरीं नीलामी में सुर्खियां, भावुक हुईं मां जूही चावला

जाह्नवी मेहता ने आईपीएल की नीलामी के दौरान काफी सुर्खियां बटोरीं। वह नीलामी के दौरान काफी ऐक्टिव नजर आईं। वह खिलाड़ियों को लेकर काफी चर्चा कर रही थीं। केकेआर की सह-मालकिन और उनकी मां जूही चावला ने इसके बाद एक इमोशनल पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि जाह्नवी क्रिकेट को लेकर काफी उत्साहित है।

Arrow

कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-मालकिन और जय मेहता की बेटी जाह्नवी, आईपीएल 2022 की नीलामी के दौरान काफी चर्चा में रहीं। वह नीलामी के दौरान काफी भाग लेती नजर आईं। 

Light Yellow Arrow

20 वर्षीय जाह्नवी नीलामी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। उनके साथ शाहरुख खान के बच्चे- आर्यन और सुहाना भी वहां मौजूद थे। जाह्नवी तीसरी बार नीलामी में आई थीं। 

Light Yellow Arrow

जाह्नवी 17 साल की उम्र में पहली बार नीलामी में शामिल हुई थीं। आईपीएल नीलामी में भाग लेने वालीं वह सबसे युवा भागीदार बनी थीं। जूही चावला ने गुरुवार को सोशल मीडिया को सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक भावुक पोस्ट लिखी। 

Light Yellow Arrow

जूही चावला ने लिखा, 'जब से यह छोटी बच्ची थी, जाह्ववी सिर्फ आईपीएल नहीं देखती थी, बल्कि वह सभी तरह का क्रिकेट देखती हैं। वह कॉमेंटेटर्स को गंभीरता से देखती थीं, वह खेल के पहलुओं को समझने लगी। जब वह करीब 12 साल की थी, तो हम बाली में छुट्टियां मनाने गए थे।

Light Yellow Arrow

होटल में कॉफी टेबल बुक थी। इसमें दुनियाभर के क्रिकेटरों की लाइफ स्टोरीज, उपलब्धियां, रिकॉर्ड्स आदि थे। कुछ दिन जो हमने उस होटल में बिताए, वह पूल के किनारे बैठकर उस किताब को पढ़ती रहीं। जैसे-जैसे वक्त बीतता गया, खेल में उनकी दिलचस्पी भी बढ़ती गई।  

Light Yellow Arrow

उन्होंने आगे कहा, 'जब क्रिकेट की बात होती है तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वह काफी खुश रहती हैं और उत्साह से भरी रहती है। मेरे हिसाब से इस विषय पर उनकी जानकारी कमाल की है।

Light Yellow Arrow

हमारे सीईओ वेंकी मैसूर का बहुत शुक्रिया कि वह जाह्नवी को अहम मुद्दों पर चर्चा में शामिल करते हैं और यहां तक कि उन्हें अपनी राय देने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं।

Light Yellow Arrow

एक मां के तौर पर मैं बहुत खुश और गर्व महसूस करती हूं। वह बहुत होशियार है, उसे लंबा सफर तय करना है। ईश्वर की कृपा से, वह सही रास्ते पर हैं   

Light Yellow Arrow