दरअसल, बात अगर इस पीएम शादी शगुन योजना की करें, तो इसे अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों के लिए शुरू किया गया है और इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।
क्या है ये योजना?
– इसके अंतर्गत शादी से पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को केंद्र सरकार द्वारा 51 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
वहीं, बात अगर इस योजना के शुरुआत होने की करें, तो इस योजना की शुरुआत 8 अगस्त 2017 को हुई थी।
कब हुई थी शुरुआत?
देश के मुस्लिम समुदाय की लड़कियों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के तहत शादी शगुन योजना का प्रस्ताव रखा गया था।
शादी शगुन योजना का लाभ ऐसी मुस्लिम लड़कियों को मिलता है, जिन्होंने स्कूली स्तर पर बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल की है।
कौन ले सकता है लाभ?
– बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति अल्पसंख्यक यानी मुस्लिम, इसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय की लड़कियों को दी जाती है।
– शादी शगुन योजना के तहत स्नातक के बाद शादी करने वाली अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों को केंद्र सरकार 51,000 रुपये देती है।
शादी के बाद लाभ
शादी शगुन योजना के बारे में अधिक जानकारी आप केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय से प्राप्त कर सकते है।
ऐसे ले सकते हैं अधिक जानकारी
इसके अलावा इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।