Railway Recruitment : रेलवे में 3 लाख रिक्तियां, सबसे अधिक पद उत्तर रेलवे में खाली, देखें पूरी लिस्ट

देश में सबसे अधिक सरकारी नौकरी रेलवे के माध्यम से आती है। देश के करोड़ों युवा रेलवे प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। खासकर बिहार के युवा रेलवे की नौकरी को पहली प्राथमिकता देते हैं। 

Arrow

यही वजह है देश में उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक आवेदन बिहार से होते हैं। इसबार एनटीपीसी व ग्रुप डी की परीक्षा में सबसे अधिक आवेदन बिहार के छात्रों का था। यहीं के छात्रों ने रेलवे परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर सबसे पहले आवाज उठायी थी। 

Arrow

वर्तमान में देशभर में रेलवे के अलग-अलग जोन को मिलाकर तीन लाख से अधिक पद रिक्त हैं। सबसे अधिक रिक्त पदों की संख्या उत्तर रेलवे में 37433 के करीब है। 

Arrow

इसके बाद मध्य रेलवे में 27482 और पश्चिम रेलवे में 26351 पद रिक्त हैं। वर्तमान में करीब 1,40,731 रित्तियों को भरा जाना है। इसमें ग्रुप डी और एनटीपीसी स्नातक के माध्यम से 1 लाख 39 हजार पद भरे जाएंगे।

Arrow

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने रेल मंत्रालय से पांच बिन्दुओं पर जानकारियां मांगी थीं। 

Arrow

इनमें रेलवे की प्रत्येक श्रेणी के कुल स्वीकृत पद, जोनवार रिक्तियों की संख्या, पिछले तीन वर्षों में रेलवे की ओर से की गई भर्तियां, तीन वर्षों में सेवानिवृत्त कर्मियों की संख्या और एक साल में कितने कर्मी सेवानिवृत्त होंगे इसकी जानकारी मांगी गई थी।

Arrow

जोनल रेलवे राजपत्रित कोटि अराजपत्रित कोटि 

मध्य रेलवे 104 27483 पूर्व तट रेलवे 93 8142 पूर्व मध्य रेलवे 179 15634 पूर्व रेलवे 195 28119 मेट्रो 24 878 उत्तर मध्य रेलवे 126 17838 पूर्वोत्तर रेलवे 82 14329 पूर्वोत्तर सीमा रेलवे 141 15855 उत्तर रेलवे 169 37433

उत्तर पश्चिम रेलवे 113 15018 दक्षिण मध्य रेलवे 34 16878 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे 99 9434 दक्षिण पूर्व रेलवे 156 17208 दक्षिण रेलवे 159 20161 दक्षिण पश्चिम रेलवे 62 6400 पश्चिम मध्य रेलवे 69 11111 पश्चिम रेलवे 168 26351

उत्पादन इकाइयां व अन्य 546 13042 कुल 2519 301413 कार्यरत बल राजपत्रित अराजपत्रित कुल 17894 1488405 1506299

तीन वर्षों के दौरान रेलवे में की गई पैनलबद्ध भर्ती

2019 16851 2020 1, 26, 765 2021 4534 कुल 1,48,150

तीन वर्षों में सेवानिवृत्त हो चुके और वर्ष 2022 और 2023 में सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों की संख्या 

2019 62, 940 सेवानिवृत्त हुए 2020 62, 282 सेवानिवृत्त हुए 2021 56,797 सेवानिवृत्त हुए 2022 41,431 सेवानिवृत्त होंगे 2023 36,561 सेवानिवृत्त होंगे

- वर्तमान में आरआरबी के माध्यम से 1,40,731 रिक्तियां तीन केन्द्रीकृत रोजगार अधिसूचना के माध्यम से भरी जानी है। - गैर तकनीकी लोकप्रिय कोटि एनटीपीसी 35,281 परीक्षा की प्रक्रिया जारी है।

- आरआरबी ग्रेड के माध्यम से 1,03,769 पदों के लिए परीक्षा होनी है। - पृथक तथा अनुसचिवीय कोटियां में 1663 पदों पर नियुक्ति प्रक्रियाधीन।

LPG Cylinder : बढ़ती महंगाई के बीच घर लाएं 634 रु वाला गैस सिलेंडर, जल्दी करें बुकिंग

Arrow