भारत के टॉप क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म, जिन्हें इस्तेमाल करना है सबसे आसान

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो इन्वेस्टर बेस है और यहां पर ढेरों क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म मौजूद हैं।  हम यहां पर आपको यूजर बेस, इंटरफेस और आसानी के आधार पर देश में मौजूद 5 सबसे बढ़िया क्रिप्टो एक्सचेंज के बारे में बता रहे हैं। 

CoinDCX मुंबई-बेस्ड क्रिप्टो एक्सचेंज है। यह 2018 में शुरू हुआ था। इस वक्त इस प्लैटफॉर्म पर 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। यह एक्सचेंज अपने आसान इंटरफेस, जीरो डिपॉजिट फी और जीरो विध्ड्रॉल फी के लिए जाना जाता है। 

CoinDCX

यूजर-बेस के आधार पर CoinSwitch Kuber भारत के टॉप 5 क्रिप्टोएक्सचेंज में से एक है। यह 2017 में लॉन्च हुआ था।  दिसंबर 2021 में इसने बताया कि इसके प्लैटफॉर्म पर 1.4 करोड़ यूजर्स मौजूद हैं, जिनमें से 15 प्रतिशत महिलाएं हैं। 

CoinSwitch Kuber

नए क्रिप्टो इंवस्टर्स के बीच WazirX काफी पॉप्युलर है। इस एक्सचेंज के पास खुद का यूटिलिटी टोकन WazirX Coin या WRX भी मौजूद है, जो इस प्लैटफॉर्म पर काम आता है। 

WazirX

Zebpay भी भारत का एक उभरता हुआ क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लैटफॉर्म है। यह एक्सचेंज अपने लाइट और आसान इंटरफेस के लिए जाना जाता है।  यहां यूजर्स को स्पेशल सिक्योरिटी फीचर भी मिलते हैं, जिनकी मदद से ये बस एक बटन दबाकर सभी तरह के आउटगोइंग ट्रांजेक्शन पर रोक लगा सकते हैं। 

Zebpay

Unocoin भारत के सबसे पुराने क्रिप्टो एक्सचेंज में से एक है। इसे 2013 में लॉन्च किया गया था। प्लैटफॉर्म पर इस वक्त भी 15 लाख से ज्यादा इन्वेस्टर्स मौजूद हैं। यहां यूजर्स अपने ट्रेड को शेड्यूल भी कर सकते हैं। 

Unocoin

Yellow Flower Banner

by:

10 Best Cryptocurrency Apps in india Hindi 2022 |भारत में सबसे अच्छे क्रिप्टोक्यूरेंसी ऐप्स 

Arrow